KrutiDev to Unicode Converter – कृतिदेव से यूनिकोड

कृतिदेव-०१० (KrutiDev-010)
Convert

यूनिकोड (Unicode)

कृतिदेव-०१० (KrutiDev-010)


यूनिकोड (Unicode)

उल्टा चाहिए? Unicode to KrutiDev Converter  |  KrutiDev Keyboard Chart  |  Guides

यह converter क्या करता है

KrutiDev में लिखा Hindi text किसी दूसरे computer या phone पर खोलने पर अक्सर अंग्रेज़ी अक्षरों की खिचड़ी दिखता है: “भारत” की जगह Hkkjr। वजह यह है कि KrutiDev font में Hindi अक्षर होते ही नहीं, वह English keys की जगह Hindi आकृतियाँ बना देता है। असली Hindi (Unicode) में बदलते ही वही text Word, Google Docs, WhatsApp और website पर सही दिखने लगता है।

ऊपर के box में KrutiDev text डालिए, नीचे Unicode आ जाएगा। उल्टा चाहिए तो Unicode text नीचे वाले box में डालिए, ऊपर KrutiDev बन जाएगा। Text paste करते ही अपने-आप बदल जाता है; टाइप करने के बाद बदलना हो तो बीच के बटन दबाइए। .txt file सीधे खोलकर बदली जा सकती है और नतीजा सेव भी किया जा सकता है।

इस्तेमाल कैसे करें

  1. जहाँ KrutiDev text है (Word, Excel, PDF), उसे select करके copy करें।
  2. ऊपर वाले KrutiDev box में paste करें। नीचे Unicode text दिख जाएगा।
  3. Copy दबाकर जहाँ चाहिए वहाँ paste करें। Word में उस text का font Mangal या Nirmala UI कर दें।
  4. Unicode से KrutiDev चाहिए तो text नीचे वाले box में डालें, और ऊपर आए नतीजे पर Kruti Dev 010 font लगाएँ।

कहाँ गड़बड़ हो सकती है

  • बीच में English शब्द हों तो converter उन्हें भी KrutiDev समझकर बदल देता है (“Hello World” का नतीजा भ्मससव ॅवतसक आता है)। Hindi हिस्से अलग करके बदलिए; तरीक़ा इस guide में है।
  • Font KrutiDev-010 ही होना चाहिए। DevLys या Chanakya जैसे दूसरे legacy fonts की mapping थोड़ी अलग होती है, इसलिए उनमें कुछ अक्षर गलत आ सकते हैं।
  • सिर्फ़ text बदलता है; bold, italic, table की बनावट और चित्र नहीं।
  • नतीजा एक बार पढ़ लीजिए, ख़ासकर नाम, संख्याएँ और नुक़्ते वाले अक्षर (क़, ख़, ज़, फ़)।

Kruti Dev, Kruti Dev 010, Kurtidev10: एक ही font

लोग इसे Kruti Dev, Kruti Dev 010, KrutiDev-010, Kurtidev10, Kruti Dev 10 या कृतिदेव, कई नामों से खोजते हैं। सब एक ही Hindi typing font है; “010” उसका version है। 011 या 016 जैसे दूसरे versions में कुछ अक्षर अलग हो सकते हैं।

इस font में typing Remington (Gail) layout पर होती है। कौन-सी key कौन-सा अक्षर बनाती है, यह keyboard chart में है। Mangal, Kokila, Nirmala UI और Noto Sans Devanagari Unicode fonts हैं। इसलिए KrutiDev text को पहले Unicode में बदलिए, फिर इनमें से कोई भी font लगा लीजिए। दोनों का फ़र्क विस्तार से यहाँ समझाया है।

सवाल-जवाब

KrutiDev text को Kokila, Mangal या mobile पर कैसे दिखाएँ?

Kokila और Mangal Unicode fonts हैं, इसलिए सिर्फ़ font बदलने से KrutiDev text ठीक नहीं होता। पहले text को ऊपर के converter से Unicode में बदलिए, फिर Word या Google Docs में उसका font Kokila या Mangal कर दीजिए। Mobile और Google Docs सिर्फ़ Unicode समझते हैं, इसलिए वहाँ भी बदला हुआ text ही paste कीजिए।

Unicode text को KrutiDev में कैसे बदलें?

Unicode text नीचे वाले box में डालिए; ऊपर के box में KrutiDev आ जाएगा, जिस पर Kruti Dev 010 font लगाना है। अलग से इसके लिए Unicode to KrutiDev page भी है।

बड़ा document हो तो क्या करें?

Tool बड़े text को खुद टुकड़ों में बाँटकर बदलता है, इसलिए पूरा text एक साथ डाला जा सकता है। नतीजा जाँचना हो तो अध्यायों या पन्नों के हिसाब से हिस्सों में काम करना आसान रहता है।

क्या Word या Excel file सीधे बदली जा सकती है?

नहीं, file upload नहीं होती। Text copy करके paste कीजिए; Excel के कई columns भी अपनी जगह रहते हैं। सिर्फ़ .txt file सीधे खोली जा सकती है। पूरे steps Word, Excel, PDF वाली guide में हैं।

क्या मेरा text server तक जाता है?

नहीं। बदलने का काम आपके browser में होता है; text कहीं भेजा या सेव नहीं किया जाता।